फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा- घर चलो, घर-घर चलो अभियान कांग्रेस को घर बैठाकर ही खत्म होगा

Wed, 19 Jan 2022 04:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के इकलौते ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में 29 सीटिंग विधायकों ने पार्टी छोड़ दी।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान पूरी कांग्रेस को घर बैठा कर ही खत्म होगा। कमलनाथ जी पहले चलो-चलो कहते थे, विधायक आते थे तो, चलो-चलो में 29 विधायक चले गए कांग्रेस के। एकमात्र ये प्रदेश अध्यक्ष ऐसे हैं कांग्रेस के जिनके कार्यकाल में सीटिंग 29 विधायक चले गए अब घर चलो में भी पूरी कांग्रेस को घर बैठाकर ही मानेंगे।   
विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले भी गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर पंचायत चुनाव पर आंदोलन की चेतावनी वाले बयान पर निशाना साधा था। गृहमंत्री ने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने जितनी चेतावनियां दी हैं उनका जो हश्र हुआ है वही इस चेतावनी का होगा। दरअसल पूर्व सीएम कमलनाथ ने पंचायत चुनाव न कराने पर सरकार पर सवाल उठाए थे और चेतावनी दी थी कि यदि आने वाले दो महीनों में सरकार प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं कराएगी तो वो गांव-गांव जाकर धरना देंगे और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें