कोलार पुलिस ने कार के गैस टैंक में गांजे की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोलार पुलिस ने कार के गैस टैंक में छिपाकर गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्कर गैस टैंक में गांजा भरकर खुफिया तरीके से तस्करी करते थे। आरोपी 41 वर्षीय दिनेश राठौर और 20 वर्षीय शुभम ठाकुर दोनों रायसेन के नयापुरा सोडलपुर के रहने वाले है। कार के गैस टैंक में 5 लाख रुपये मूल्य का 42 किलो गांजा जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अल्टो कार एमपी04एचसी0223 से गांजा मंडीदीप से गोलजोड़ होते हुए कोलार तरफ एक कार आर रही है। पुलिस ने सूचना पर गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड पर नाकेबंदी की। संबंधित नंबर की कार के आने पर रोककर चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में गैस किट की टंकी के अंदर खाकी रंग के टेप में लिपटे हुए 20 नग पैकेट मिलने पर संदेहियों से पूछताछ की गई। उसके गांजा होने की पुष्टि हुई। पूछताछ पर आरोपियो ने बताया गया कि गांजा तेलंगाना के मुददिमगुढा के जंगलो से लाए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अल्टो कार और गांजा जब्त किया है।