राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग फैलने लगी, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।
समय रहते पहुंची दमकल, टला बड़ा हादसा
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें-
घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या, खेत से उठाकर सड़क पर फेंक दिए शव