भोपाल में साइबर ठगों और जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे डॉक्टर बनकर इलाज के नाम पर लोगों की सेहत और जेब, दोनों से खिलवाड़ कर रहे हैं। साइबर सेल की तमाम चेतावनियों के बावजूद ठग रोज नए पैंतरे अपनाकर सीधे-साधे नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक शातिर जालसाज ने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताकर 64 वर्षीय बुजुर्ग को बिना ऑपरेशन घुटने का दर्द ठीक करने का झांसा दिया और उनसे चार लाख रुपये ठग लिए।
सब्जी मंडी से बिछाया ठगी का जाल
इसके बाद युवक ने उन्हें कथित फिजियोथेरेपिस्ट आशीष आचार्य का मोबाइल नंबर दिया। झांसे में आकर बुजुर्ग ने उससे संपर्क किया। दो दिन बाद आरोपी आशीष आचार्य उनके घर पहुंचा और दावा किया कि वह बिना किसी बड़े ऑपरेशन के घुटने का दर्द हमेशा के लिए ठीक कर देगा।
शरीर का जहरीला तत्व निकालने का दावा
आरोपी ने बुजुर्ग के घुटने में ब्लेड से छोटा-सा चीरा लगाया। इसके बाद एक उपकरण की मदद से थोड़ा तरल पदार्थ बाहर निकाला और उसे शरीर का जहरीला तत्व बताकर बुजुर्ग को डरा दिया। जालसाज ने दावा किया कि इस प्रक्रिया को बार-बार करने से बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी।
10 लाख रुपये की डील
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तार गुजरात के अहमदाबाद से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, गिरोह इसी तरह के तरीके से कई बुजुर्गों को अपना शिकार बना चुका है। मामले की जांच जारी है।