फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: उधारी से परेशान होकर छापे नकली नोट, दो गिरफ्तार, कलर प्रिंटर सहित दो लाख के नकली नोट किए बरामद

Sun, 19 Dec 2021 07:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उधारी और आर्थिक तंगी से परेशान दो युवकों ने नकली नोट छापने का रास्ता चुन लिया। वे इन नकली नोटों को बाजार में चलाने पहुंचे थे, जिन्हें भोपाल की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए। 
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त नकली नोट और प्रिंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधारी और आर्थिक तंगी से परेशान दो युवकों ने नकली नोट छापने का रास्ता चुन लिया। वे इन नकली नोटों को बाजार में चलाने पहुंचे थे, जिन्हें भोपाल की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही एक कलर प्रिंटर भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुलफाम मैरिज गार्डन के सामने दो लोग नकली नोट लिए घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम गुलफाम मैरिज गार्डन पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछने पर उन्होंने अपना नाम भूपेन्द्र पिता स्व. हरिनारायण, उम्र 30 साल निवासी ग्राम पाढल्या खेडी थाना कुरावर तहसील नरसिंहगढ जिला राजगढ व दूसरे ने सोनू पिता वंशीलाल, उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीलखेडा थाना मलावर जिला राजगढ़ बताया। दोनों की तलाशी में नकली नोट बरामद किए गए। नोट एक ही सीरीज के थे। दोनों आरोपियों से नकली नोट मिलने पर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उधारी ज्यादा होने से नोट छापने का रास्ता अपनाया था। नोट छापने के लिये कलर प्रिंटर व अन्य सामग्री की व्यवस्था की थी। आरोपी भूपेन्द्र यादव के किराये के मकान से भी नकली नोट बरामद किए हैं। कुल दो लाख सात हजार रूपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें