फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से, स्कूल शिक्षा विभाग में जारी किए आदेश

Sun, 19 Dec 2021 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश तय हो गया है। इसके संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश तय हो गया है। इसके संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि इस बार 6 दिनों का अवकाश दिया गया है। आदेश के अनुसार बच्चों को 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छह दिनों का अवकाश मिलने वाला है। इस बार ये अवकाश विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी मान्य होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की भी घोषणा की है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 16 जून 2022 तक मिलेगा। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों को सात दिन कम दिया जा रहा है। शिक्षकों को यह अवकाश 1 मई से 9 जून तक मिलेगा। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में बच्चे स्कूल कम ही आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें