फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में डॉक्टर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था, मां का इलाज करने को कहा तो उसने सिर फोड़ दिया

Wed, 26 Oct 2022 02:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मोबाइल पर वीडियो देख रहे डॉक्टर को इलाज करने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। डॉक्टर ने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उसका सिर फोन का रिसीवर मारकर फोड़ दिया। डॉक्टर ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
भोपाल में डॉक्टर ने युवक का सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। तभी वहां अपनी मां को लेकर पहुंचे युवक ने उसे टोका। उससे मां का इलाज करने के लिए कहा। इस पर डॉक्टर भड़क गया। उसने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उसका सिर फोन का रिसीवर मारकर फोड़ दिया। डॉक्टर ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। नीलेश ठाकुर ईटखेड़ी के गोलखेड़ी में रहते हैं। वह BYJU ऑनलाइन एप में काउंसलर है। सोमवार को नीलेश की मां पुष्पा बाई को घर में बिच्छू ने डंक मार दिया था। नीलेश ने मां को आधार अस्पताल में भर्ती कराया था। नीलेश मां के साथ बैठा था। उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। उसने स्टाफ को डॉक्टर को बुलाने को कहा, लेकिन डॉक्टर नहीं आई। इस पर नीलेश खुद डॉक्टर के कैबिन में जाकर डॉक्टर प्रमोद दुबे से मां को देखने की विनती करने लगा। नीलेश ने अपनी शिकायत में डॉक्टर पर अपशब्द बोलने और मारपीट करने का आरोप लगाया।

नीलेश ने आरोप लगाया कि जब उसने मां को देखने को कहा तब डॉक्टर मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। उसके बार-बार विनती करने पर वह भड़क गया और उसके सिर पर फोन का रिसीवर मार दिया। इससे उसके सिर पर दो टांके आए। निशातपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नीलेश ठाकुर और उसके भाई के साथ मारपीट करने के बाद उन्होंने मां को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें