फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Corona Update: कोरोना के 512 नए केस मिले, 1 मरीज की मौत 

Sat, 12 Feb 2022 09:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 5069 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 512 नए संक्रमित मिले हैं। एक 65 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। भोपाल में 4767 कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
भोपाल में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी होती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिले। कल 5069 लोगों की सैंपल जांच में 512 नए केस मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल में 6 हजार सैंपल की जांच करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसका कारण जांच कराने वालों की संख्या लगातार कम होना है। फीवर क्लीनिक में जांच कराने आने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल वैन से सैंपलिंग बढ़ा दी है। इसके बाद भी 5 हजार के करीब ही जांच हो पा रही है।

शहर में शुक्रवार को 512 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक 65 वर्षीय महिला की मौत रिपोर्ट हुई है। कोरोना के कारण अब तक 1 लाख 69 हजार 141 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 63 हजार 344 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 1030 लोग जान गवां चुके है। वर्तमान में भोपाल में 4767 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें