फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: भाजपा विधायक की बहू के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस ने गृहमंत्री से किया सवाल, पूछा- कब मिलेगा प्रदेश की बेटी को न्याय

Sat, 05 Feb 2022 05:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा विधायक की बहू के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि सब पर पैनी नजर रखने वाले गृहमंत्री की निगाहें प्रदेश की बेटी पर नहीं हैं। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक के बेटे की शादी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक जालम सिंह की बहू के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि सनी लियोन से लेकर तांडव, आश्रम, अमेजन, श्वेता तिवारी, सत्यनारायण की कथा, करवा चौथ व्रत के विज्ञापन पर पैनी नजर रखने वाले गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की नजर प्रदेश की बेटी पर क्यों नही जा रही है। 
विज्ञापन


जिसने सार्वजनिक रूप से अपनी व्यथा और आपबीती सुनाई है, जिसका ऑडियो सबके सामने आ चुका है, जिसकी खबर मीडिया में आ चुकी है, जिसने भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधायक के बेटे और परिवार पर आरोप लगाए हैं। उनके बंगले को अय्याशी का अड्डा बताया है और तमाम तरह के संगीन आरोप लगाते हुए उस बेटी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन, सनी लियोन, श्वेता तिवारी और अन्य मामलों पर ध्यान देने वाले गृहमंत्री इस बेटी पर कब ध्यान देंगे, कांग्रेस उनसे सवाल कर रही है कि कब उस पीड़ित बेटी को न्याय दिलाएंगे और कब आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश देंगे।

कल वायरल हुआ था ऑडियो 
शुक्रवार को मीडिया में गुड़गांव की रहने वाली एक महिला का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला ने खुद को भाजपा विधायक जालम सिंह की बहू और मणि नागेंद्र सिंह पटेल की पत्नी बताया था। वायरल ऑडियो में महिला ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था वहीं उसका ये भी कहना था कि बीते सवा साल से वह कोर्ट में तलाक का केस लड़ रही है लेकिन उसके ससुराल वाले उसे तलाक नहीं दे रहे हैं। तलाक मांगने पर उसे धमकी दे रहे हैं। महिला ने अपने पति मणि नागेंद्र सिंह पटेल पर अय्याशी और नशा करने के आरोप के साथ ही जबरन संबंध बनाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें