गृहमंत्री को कांग्रेसियों को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेसियों को पुलिस पीसीसी मुख्यालय के पास ही रोक दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन देने की मांग की थी। मुद्दा आदिवासियों पर हो रहे कथित अत्याचार का था।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। समय नहीं मिलने पर जिला कांग्रेस की तरफ से पीसीसी मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान समेत अन्य पदाधिकारी पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में 5 नंबर स्टॉप पर गृहमंत्री को ज्ञापन देने नारेबाजी करते हुए निकले। पुलिस ने पीसीसी मुख्यालय के पास बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर ज्ञापन देने कांग्रेसियों को सिंधु भवन पर ही रोक लिया। पुलिस से कांग्रेसियों की हल्की झूमाझटकी भी हुई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हम गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे थे। बीजेपी जिन आदिवासियों की बात कर रही है, उनके साथ अत्याचार हो रहा है। नेमावर में 6 लोगों की जमीन में दबाकर हत्या कर दी गई। देश में महंगाई में किस तरह की स्थिति है, वह किसी से छिपी नहीं है। पुलिस के अधिकारियों ने हमसे यहीं पर ज्ञापन ले लिया है।