फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: सीएम ने महाकाल मंदिर निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण योजनाओं की समीक्षा की, कहा मंदिर विकास के बाद भव्यता और दिव्यता की हो अनुभूति

Sat, 29 Jan 2022 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में कोटि तीर्थ को इस तरह विकसित करें कि यहां भव्यता और दिव्यता की अनुभूति हो।
विज्ञापन
भोपाल: सीएम ने महाकाल मंदिर निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण योजनाओं की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 3 माह में परिसर विस्तार के कार्य व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर लिए जाए। इन कार्यों के पूर्ण होने पर लोकार्पण की तिथि तय होगी। मंदिर का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा, जिसके लिए सीएम खुद दिल्ली जाकर उन्हें आमंत्रित करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने महाकाल मंदिर परिसर उज्जैन की विस्तार योजना के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उज्जैन में कोटि तीर्थ को इस तरह विकसित करें कि यहां भव्यता और दिव्यता की अनुभूति हो। रुद्रसागर में शुद्ध जल रहे। संपूर्ण क्षेत्र आकर्षक लगे। यहां आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण कार्य भी किया जाए। नगर के सौंदर्य में वृद्धि के लिए आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। अक्षरधाम या ऐसे ही अन्य तीर्थ स्थानों की तरह यहां जन आकर्षण बढ़ाया जाए। संपूर्ण क्षेत्र भगवान शिव की महिमा का दर्शन करवाने वाला हो। महाकाल मंदिर के अलावा अन्य स्थानों का इस तरह विकास हो और अन्य गतिविधियां संचालित हों, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक एक दो दिन रुकना चाहें और इस यात्रा के बाद पूर्ण आनंद और संतोष का भाव लेकर यहां से जाएं। मंत्रालय भोपाल में संपन्न बैठक में उज्जैन कलेक्टरआशीष सिंह ने प्रजेंटेशन दिया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल: सीएम ने महाकाल मंदिर निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण योजनाओं की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर परिसर में प्रथम और द्वितीय चरण में मिलाकर राज्य सरकार की ओर से 425 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न कार्यों पर खर्च की जा रही है। वहीं भारत सरकार द्वारा 230 करोड़ की राशि व्यय हो रही है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर और अन्य स्थानों पर विशेष सुविधाओं का विकास होगा। मंदिर परिसर विस्तार का पूरा कार्य आने वाले सिंहस्थ- 2028 की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।


मंदिर परिसर निर्माण से संबंधित मुख्यमंत्री चौहान ने प्रमुख निर्देश दिए हैं। 
  • सिंहस्थ की दृष्टि से आवश्यक कार्य हों। सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों।
  • रुद्रसागर का जल शुद्ध रहे।
  • कोटि तीर्थ का विकास हो। दिव्यता और भव्यता की अनुभूति हो।
  • पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं निरंतर बढ़ाई जाएं। 
  • प्रतीक्षालय और पार्किंग स्थल सुविधाजनक हो।
  • हेरिटेज धर्मशाला का कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण हो।
  • पैदल पुल एवं अन्य कार्यों को समय पर पूरा करें ।
  • लाइट एंड साउंड शो आकर्षक हो ।
  • महाकाल दर्शन के पश्चात श्रद्धालु और पर्यटक अन्य स्थानों के दर्शन के लिए एक या दो दिन रुकें ,ऐसी व्यवस्थाएं हों।
  • सांदीपनि आश्रम ,काल भैरव और अन्य मंदिरों पर आवश्यक सुविधाएं  हों।
  • रामघाट के सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण किए जाएं।
  • महाशिवरात्रि पर दीपों से घरों को जगमगाएं। इसमें जन भागीदारी सुनिश्चित करें।
  • प्रथम चरण के कार्यों की पूर्णता के पश्चात द्वितीय चरण के कार्यों को पूरा करने का कार्य तेजी से हो।
  • सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए स्थायी महत्व के कार्य भी किए जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें