भोपाल के शाहपुरा में 17 वर्षीय छात्रा ने 12वीं की पूरक परीक्षा में दोबारा असफल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मर्ग कायम कर मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने 12वीं की पूरक परीक्षा में असफल होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात पारस मेजेस्टी सिटी परिसर की है। छात्रा गणित-विज्ञान संकाय की छात्रा थी और पूरक परीक्षा का परिणाम आने के बाद से मानसिक तनाव में थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में निकिता ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और परीक्षा में असफल होने के कारण यह कदम उठा रही है।
पढ़ें: एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा