फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जमीन में धंसे मिट्टी खोदने गए छह बच्चे, चार की मौत, शिवराज ने जताया दुख

Mon, 09 Nov 2020 02:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल के कलेक्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के गांव बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने के लिए गए चार बच्चों की मिट्टी धंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के सात बच्चे मिट्टी खोदने के लिए गए थे। वे मिट्टी खोदते हुए गहरे में जा पहुंचे। मिट्टी धंस गई और उसमें छह बच्चे दब गए। उन्हें वहां से निकालकार हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चार बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सभी बच्चों की उम्र पांच से 12 साल के बीच बताई जा रही है। मिट्टी में दबने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। मौके पर गांव वाले और पुलिस वाले मौजूद हैं। एक बच्चा बाहर ही खड़ा था जिससे वह बच गया।


कलेक्टर ने लगाई मिट्टी खोदने पर रोक
इस घटना के बाद भोपाल के कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी खोदने पर रोक लगा दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


शिवराज ने घटना पर जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'भोपाल के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धंसने से हुई चार बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुःखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।'
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें