फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: बैरसिया में गाय के शव और कंकाल मिलने का मामला, सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, गृहमंत्री बोले- गौशालाओं के अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई  

Mon, 31 Jan 2022 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बैरसिया में रविवार को एक निजी गौशाला में मृत मिली गायों और कंकालों की सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। गौशाला का संचालन प्रशासन ने अपने हाथों में ले लिया है।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बैरासिया में रविवार को एक निजी गौशाला में 100 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मिलने का मामला गरमा गया है। इस मामले में कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो रही है। वहीं, अब सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह एक निजी गौशाला है। 9 गायों का पीएम कराया गया। इसमें 6 गाय बुजुर्ग होने, 2 की निमोनिया होने से मौत का कारण सामने आया है। प्रशासन ने निजी गौशाला का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गौ शाला की गायों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है। स्वस्थ गायों को दूसरे गौशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है। हमने मामले की न्यायिक जांच के भी आदेश दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि गौशाला के संचालन मंडल पर गौ हत्या का मामला दर्ज हो। साथ ही यह भी जांच हो कि चमड़े और हड्डियों का व्यापार हो रहा था। 

अमेजन-फिल्पकार्ट को चेतावनी 
प्रदेश में हो रही चायनीज मांझे की बिक्री को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑनलाइन शॉपिक प्लेटफार्म अमेजन और फिल्पकार्ट कंपनी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों कंपनियों से विनती कर रहा हूं कि वह चायनिज मांझे को अपने प्लेटफॉर्म पर अपनी लिस्ट से हटा दें। यह मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित है। यदि रोक नहीं लगती है तो फिर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सीएम आज करेंगे कोरोना पर समीक्षा 
स्कूल खोलने को लेकर पूछे सवाल पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आपको निर्णय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें