फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: कारोबारी को हनीट्रेप में फंसाकर 40 लाख की वसूली, फिर मांगे डेढ़ करोड़, झूठे केस में फंसाने की धमकी

Wed, 04 Nov 2026 11:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक प्रतिष्ठित कारोबारी को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए 40 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसके परिजनों ने डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कारोबारी को फंसाकर लूटे 40 लाख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में प्रतिष्ठित व्यवसायी को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाकर 40 लाख रुपये ऐंठने तथा बाद में डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने एक महिला, उसके पति और पिता समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर यह पूरी रकम ऐंठी गई।

विज्ञापन


झूठे मामले का डर दिखाकर की वसूली
पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पूरे घटनाक्रम की शुरुआत दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के साथ हुई थी। आरोपियों की धमकी के दबाव में आकर उन्होंने शुरुआत में महिला को पांच लाख रुपये दिए और फिर 10 लाख रुपये नकद सौंपे। इस लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित अनुबंध भी तैयार हुआ था। व्यवसायी के अनुसार, इन मूल अनुबंध पत्रों पर महिला, उसके पति और अन्य गवाहों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। इस दस्तावेज में महिला के पिता रामकृष्ण देवड़ा को भी एक गवाह के तौर पर शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में दिवाली पर कई रास्तों पर एंट्री बंद: शॉपिंग के लिए निकलने से पहले जान लें ये नियम, ट्रैफिक प्लान जारी
विज्ञापन


थाने में शिकायत और फिर समझौता
नकद रकम हासिल करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और महिला ने एमपी नगर पुलिस स्टेशन में व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद एक मध्यस्थ के माध्यम से शिकायत वापस लेने के बदले 40 लाख रुपये की मांग रखी गई। अंततः 25 लाख रुपये में स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता हुआ। व्यवसायी ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा, परिवार की गरिमा और वर्षों के सम्मान को बचाने के लिए 10 लाख रुपये तथा 15 लाख रुपये के दो चेक महिला को दे दिए। भुगतान मिलने के उपरांत महिला ने थाने से अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ की नई मांग और धमकियां
लाखों रुपये का भुगतान करने के बाद भी आरोपियों की पैसों की लालसा समाप्त नहीं हुई। कुछ समय बीतने के बाद महिला के पति और पिता ने व्यवसायी को फोन करके सीधे डेढ़ करोड़ रुपये की नई मांग रख दी। रकम देने से मना करने पर उन्होंने पीड़ित को दोबारा दुष्कर्म और एससी/एसटी कानून के तहत झूठे मामले में फंसाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित व्यवसायी ने इन धमकियों से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप चैट के सारे साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें