फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: भाजपा मीडिया विभाग की बैठक, प्रदेश प्रभारी ने कहा- समाज और संगठन के लिए अभिनव है बूथ विस्तारक योजना

Mon, 17 Jan 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सोमवार को मीडिया विभाग की बैठक में प्रवक्ताओं एवं सह मीडिया प्रभारियों को संबोधित किया। बैठक प्रदेश कार्यालय के कम्युनिकेशन सेंटर में आयोजित हुई।
विज्ञापन
Bhopal: भाजपा मीडिया विभाग की बैठक हुई। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण के लिए पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना जैसा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम तैयार किया है। यह योजना पार्टी के लिए भले ही साधारण लगती हो लेकिन समाज के लिए अभिनव योजना है।
विज्ञापन


यह बात भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सोमवार को मीडिया विभाग की बैठक में प्रवक्ताओं एवं सह मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए कही। बैठक प्रदेश कार्यालय के कम्युनिकेशन सेंटर में आयोजित हुई।

राव ने कहा कि पूरे देश में ऐसी कोई पार्टी नहीं है, जिसके 20 हजार कार्यकर्ता प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाकर संगठन के लिए 10 दिन में 10 घंटे यानी 100 घंटे का समय दान करेंगे। यदि देखा जाए तो आगामी 20 से 30 जनवरी तक चलने वाली इस योजना में 20 लाख घंटे संगठन के लिए दिए जाएंगे, जो अपने आप में ऐतिहासिक कार्य होगा।
विज्ञापन


राव ने कहा कि हम श्रद्धेय कुशभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। श्रद्धेय ठाकरे ने जीवन पर्यन्त संगठन के लिए काम किया। इसलिए बूथ विस्तारक योजना संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में हम सभी को अपनी-अपनी भूमिका के अनुरूप में भाग लेकर इसे सफल बनाना चाहिए, यही श्रद्धेय ठाकरे के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक के दौरान सभी सह मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्तागण उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें