फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश बनी जानलेवा, स्कूटी से गिरे युवक ने 20 दिन बाद दम तोड़ा

Thu, 29 Oct 2026 07:41 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के अवधपुरी इलाके में आवारा कुत्ते से बचने के प्रयास में स्कूटी से गिरकर घायल हुए 27 वर्षीय रवदीप सिंह की 20 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर फिर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल शहर में आवारा कुत्तों की समस्या अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। अवधपुरी इलाके में आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश एक 27 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। कुत्ते के पीछे दौड़ने से घबराकर स्कूटी की रफ्तार बढ़ाने के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 20 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों की समस्या और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


कुत्ते से बचने के प्रयास में हुआ हादसा
अवधपुरी पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय रवदीप सिंह नौ अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी स्कूटी से भेल की ओर जा रहा था। वह सुरभि एवेन्यू में अपने परिवार के साथ रहता था। कॉलोनी से निकलकर जैसे ही वह मुख्य अवधपुरी रोड पर पहुंचा, एक आवारा कुत्ता उसके पीछे दौड़ने लगा। कुत्ते से बचने के प्रयास में रवदीप ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन अवधपुरी तिराहे पर एसबीआई बैंक के सामने वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। संतुलन बिगड़ने से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा।

पढे़ं: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम
विज्ञापन


सिर और हाथ में आई थीं गंभीर चोटें
हादसे में रवदीप के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसका लगातार इलाज चल रहा था। करीब 20 दिन तक चले उपचार के बाद बुधवार को नर्मदा अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। रवदीप डीजे संचालन के साथ म्यूजिक स्टूडियो का काम भी करता था। वह दो भाइयों में छोटा था, जबकि उसके पिता भेल से सेवानिवृत्त हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


आवारा कुत्तों की समस्या फिर सवालों के घेरे में
घटना ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। सड़कों और कॉलोनियों में घूमने वाले कुत्तों के अचानक पीछे दौड़ने से वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस समस्या के स्थायी समाधान और नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एजेंसियां कब प्रभावी कदम उठाएंगी? अवधपुरी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें