फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: हनुमान जन्मोत्सव पर अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा प्रशासन, आयोजकों ने जुलूस में लगने वाले नारों की सूची भी सौंपी

Fri, 15 Apr 2022 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव पर हिंदू संगठनों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। उधर आयोजकों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए जुलूस में बजाए जाने वाले गाने और नारों की सूची प्रशासन को भेज दी है। शहर काजी ने भी शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की बात कही है।
 
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव जुलूस (प्रतीकत्मक चित्र) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव पर हिंदू संगठनों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। उधर आयोजकों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए जुलूस में बजाए जाने वाले गाने और नारों की सूची प्रशासन को भेज दी है। शहर काजी ने भी शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि रामनवमी पर खरगोन और बड़वानी में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बाद अब पुलिस और प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर हिंदू संगठन जुलूस निकाल रहे हैं। बुधवारा और इतवारा से जुलूस निकाले जाने पर भोपाल में आयोजकों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों पक्षों के बीच चर्चा में परंपरागत मार्ग से ही जुलूस निकाले जाने की अनुमति दी गई, परंतु आयोजकों को 16 शर्तों का ध्यान रखने की हिदायत दी गई। बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस पुराने शहर के काली मंदिर से शुरू होकर सिंधी कॉलोनी पर खत्म होगा इन पूरी जगह पर लगभग 80 से 85 मस्जिद है। मुसलमानों की संख्या डेढ़ लाख के करीब है।

प्रशासन ने आयोजकों से भड़काऊ नारे नहीं लगाने तथा ऐसे गानों को नहीं बजाने की बात कही तो आयोजकों ने न केवल प्रशासन और पुलिस को भरोसा दिलाया बल्कि जो गाने बजाए जाएंगे उसकी सूची भी सौंप दी। अतिरिक्त उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने कहा कि आयोजकों के साथ बैठक के अलावा जुलूस के मार्ग पर पुलिस तैनात की जा रही है। जुलूस मार्ग पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव जुलूस को बुधवारा और इतवारा की संकरी गलियों से निकालने की अनुमति नहीं दिए जाने के लिए भोपाल शहर के काजी व नायब काजी पिछले दिनों गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले थे। उन्होंने परीक्षण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

 
भोपाल शहर क़ाज़ी सैयद मुश्ताक अली नदवी साहब सभी धर्मों के लोगों से अपील की है कि हम सब जानते हैं कि त्यौहार इसलिए होते हैं कि खुशियां मनाई जाएं। हर त्यौहार का मतलब होता है खुश होइए और खुशियां बांटिए। शहर के लोग किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। यहां की गंगा-जमुनी तहजीब मिसाल है। सब मिलकर त्योहार मनाइए। हमारा भी यही संदेश है।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें