फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: करंट की चपेट में आने से सात नीलगायों की मौत, फसलों को बचाने किसान ने खेत के चारों ओर बिछा रखे थे तार

Thu, 09 Feb 2023 10:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले में एक किसान ने फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर हाई वोल्टेज करंट के तार बिछा रखे थे, इन तारों की चपेट में आने से सात नील गायों की मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान घर से फरार है।
विज्ञापन
खेत में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में एक किसान की लापरवाही के कारण करंट लगने से सात नीलगायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद से किसान फरार है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बरोही थाना क्षेत्र के ग्राम लाड़मपुरा में घटित हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में खेतों पर फसल की रखवाली के लिए किसान झटका मशीन का उपयोग करने लगे हैं, क्योंकि आवारा मवेशी अक्सर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी गांव के किसान मुकेश ने आवारा मवेशियों को खेत में घुसने से रोकने के लिए ट्रांसफार्मर से खेत के चारों ओर तार बिछा दिए थे। इन तारों में 24 घंटे करंट प्रवाहित होता रहता था। इन्हीं तारों की चपेट में आने से एक साथ सात नील गायों की मौत हो गई।

सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों के पास से गुजरे तो मृत नीलगायों को देखते ही उन्हें माजरा समझ में आ गया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर परिस्थिति देखते हुए पशुपालन विभाग को भी सूचित किया। पुलिस ने तार हटवाकर मृत मवेशियों को हटवाया। साथ ही आरोपी किसान की तलाश शुरू की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। मामले कि जानकारी लगते ही वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जिस खेत पर यह घटना हुई। वह गांव के मुकेश ने बंटाई यानी किराए पर लिया था और वह उस पर खेती कर रहा था। फसल को मवेशियों से बचाने का गलत तरीका अपनाया। यह लापरवाही है, क्योंकि इन तारों की चपेट में कोई इंसान भी आ सकता है। 

बता दें, इन दिनों भिंड जिले में आवारा मवेशियों की वजह से किसान और वाहन चालक दोनों ही परेशान हैं। जहां एक और आवारा मवेशियों के नेशनल और स्टेट हाईवे पर बैठने से हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रात में आवारा मवेशी खेतों में घुस कर किसान की फसलों का नुकसान पहुंचाते हैं। उसे बचाने के लिए कई बार किसानों को रात रात भर खेत पर रुक कर पहरा देना पड़ता है।

क्या होती है झटका मशीन
फसल को आवारा मवेशियों के नुकसान से बचाने के लिए बाजार में झटका मशीनें मिलने लगी हैं। झटका मशीन में भी तार होते हैं। इनके जरिए खेत के चारों ओर की गई फेंसिंग के तारों में हल्का करंट छोड़ा जाता है, यह झटका देता है, लेकिन ये जानलेवा नहीं होता, लेकिन जब कोई जानवर या इंसान इसके तारों के संपर्क में आता है तो एक तेज अलार्म बजने लगता है, जिसकी वजह से जानवर भी दूर रहते हैं और  किसान भी सायरन की आवाज सुनकर सतर्क हो जाते हैं। हालांकि, लाड़मपुरा के किसान मुकेश ने झटका मशीन की जगह सीधे ट्रांसफॉर्मर से तार जोड़ दिया था, इससे तारों में हाई वोल्टेज करंट फैल गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें