फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: सिंधिया की पहल से भिंड को बड़ी सौगात, NH-719 के चौड़ीकरण को गडकरी की मंजूरी

Wed, 18 Jun 2025 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड से होकर गुजरने वाले NH-719 के चौड़ीकरण के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दो लेन राजमार्ग को चार लेन में विस्तारित करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  भिंड से आए जन प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भिंड से होकर गुजरने वाले NH-719 के चौड़ीकरण का अनुरोध किया, जिसे गडकरी ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए। पूर्व में हुई कुछ दुर्घटनाओं के बाद से इस दो लेन राजमार्ग को चार लेन में विस्तारित करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस मार्ग की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-भिंड में स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में पहुंचे सीएम, सरकारी महाविद्यालय का नाम बदलने की घोषणा
विज्ञापन


 सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ₹4200 करोड़ की लागत से बनने वाले 88 किमी लंबे आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को स्वीकृति दी है। ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719) के फोर लेन चौड़ीकरण को केंद्र सरकार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भिंड से आए सम्माननीय प्रतिनिधियों में सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया एवं दंदरौआ सरकार रामदास महाराज शामिल थे। 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें