फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: भिंड में शर्मनाक करतूत; पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, दूसरी बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर भागे आरोपी

Thu, 12 Jun 2025 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

जिले में नाबालिग बच्चियों से जुड़े दो अलग अलग अपराध सामने आए हैं। गोरमी थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ की घटना हुई है।दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में नाबालिग बच्चियों से जुड़े दो अलग-अलग अपराध सामने आए हैं। गोरमी थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खाकी पहन ढाबा कर्मचारी कर रहा था वसूली, ट्रक ड्राइवरों ने रस्सी से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

गोरमी थाना क्षेत्र के एक गांव में आशीष नरवरिया नाम के आरोपी ने पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर जाकर अपनी मां को सारी बात बताई। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खंडवा के शकर तालाब क्षेत्र से तोड़े गए 100 से अधिक घर, जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

सुरपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कल्लू यादव नाम के आरोपी ने रास्ते से गुजर रही एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। गोरमी और सुरपुरा, दोनों ही थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें