फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड: पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, खेत का नामांतरण करने के बदले मांग रहा था तीस हजार

Thu, 27 Aug 2026 04:51 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड के मेहगांव क्षेत्र में लोकायुक्त टीम ने पटवारी संजय बघेल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि खेत के नामांतरण के लिए 30 हजार रुपये मांगे गए थे। शिकायत के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के बीच में खड़ा रिश्वतखोर कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र में लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी संजय बघेल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी सिमार में पदस्थ बताया जा रहा है। कार्रवाई पटवारी के घर पर की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आवेदक राघवेंद्र अपने खेत के नामांतरण के लिए पटवारी संजय बघेल के पास पहुंचा था। आरोप है कि नामांतरण के एवज में पटवारी ने उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। राघवेंद्र ने रिश्वत देने से इनकार किया, जिसके बाद उसका नामांतरण का काम कथित तौर पर करीब दो महीने से अधिक समय तक अटका रहा और उसे लगातार चक्कर लगाने पड़े। परेशान होकर राघवेंद्र ने लोकायुक्त टीम से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की और आवेदक को पटवारी से हुई बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए कहा। राघवेंद्र ने पटवारी से बातचीत रिकॉर्ड कर लोकायुक्त टीम को उपलब्ध कराई।

ये भी पढ़ें- दमोह: 40 साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ से निकलकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल, खाट पर अस्पताल पहुंचते हैं मरीज
विज्ञापन


बातचीत में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। आवेदक को केमिकल लगे पांच हजार रुपये के नोट दिए गए। इसके बाद राघवेंद्र रिश्वत की रकम लेकर पटवारी संजय बघेल के घर पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है और लोकायुक्त टीम रिश्वत की पूरी डिमांड और नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। एक बार फिर रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई ने सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें