फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: स्कॉटलैंड में भिंड के छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक किसान परिवार के इकलौते 21 वर्षीय बेटे की स्कॉटलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
परिवार ने सरकार में लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक किसान परिवार के इकलौते 21 वर्षीय बेटे की स्कॉटलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक छात्र की पहचान संस्कार श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो स्कॉटलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में एमएससी फोरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ाई में बेहद होनहार था और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहा था।

परिजनों के अनुसार, स्कॉटलैंड पुलिस ने भारतीय दूतावास को सूचना दी है कि छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि मृतक के पिता कुलदीप श्रीवास्तव और मां नीलम श्रीवास्तव इस दावे से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि संस्कार आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता, इसलिए मामला संदिग्ध है और इसमें हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिवार का कहना है कि संस्कार पढ़ाई में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। इसके साथ ही वह पार्ट-टाइम नौकरी भी करता था, जिससे वह करीब 90 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा लेता था। ऐसे में उसके आत्महत्या करने का कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आता।

विज्ञापन


पढ़ें:  एक अफवाह और पूरे प्रदेश में अफरातफरी, प्रशासन बोला- घबराए नहीं, पंप पर भरपूर स्टॉक

मृतक की मां नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से पहले उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान उसने जल्द घर आने की बात कही थी और वह पूरी तरह सामान्य लग रहा था। मां का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से मजबूत था और वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। परिवार की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

संस्कार श्रीवास्तव अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसके पिता कुलदीप श्रीवास्तव पिछले सात वर्षों से दोनों आंखों की रोशनी खो चुके हैं और देखने में असमर्थ हैं। ऐसे में बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है।

परिजनों ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पुनः पोस्टमार्टम कराए जाने की भी अपील की है, ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें