फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: सिलिंडर संकट पर कांग्रेस मैदान में,ब्लॉक स्तर पर तैनात होंगे नेता, लोगों की मदद के लिए बनेगी टीम

Thu, 12 Mar 2026 07:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

एलपीजी सिलेंडर सप्लाई को लेकर बन रही स्थिति के बीच कांग्रेस ने लोगों की मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैनात करने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जल्द ही जिम्मेदार नेताओं की सूची जारी की जाएगी, जो गैस से जुड़ी समस्याओं में लोगों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर बन रही स्थिति और कमर्शियल गैस की परेशानी के बीच अब कांग्रेस भी मैदान में उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने एलान किया है कि लोगों को गैस सिलिंडर से जुड़ी दिक्कतों में मदद देने के लिए पार्टी ब्लॉक स्तर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैनात करेगी।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर बनेगी मदद की टीम
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए पार्टी इसे देश का संकट मान रही है। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता ब्लॉक स्तर पर लोगों की मदद के लिए तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में एक-एक जिम्मेदार नेता को इस काम के लिए नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य के कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान
विज्ञापन



जल्द जारी होगी नेताओं की सूची
पटवारी ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत जो नेता और कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे, उनकी सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इन नेताओं का काम गैस सिलिंडर को लेकर आ रही समस्याओं में आम लोगों की मदद करना होगा। पटवारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता का नतीजा हैं। उनकी गलत नीतियों की वजह से आज देश में गैस सिलिंडर को लेकर संकट जैसी स्थिति बन रही है और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मी भी लगे,कमर्शियल सिलिंडर 2700 रुपए में देने का दवा


कमर्शियल सिलिंडर बंद होने से रोजगार पर असर
पटवारी ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने से छोटे होटल, ढाबे और अन्य कारोबारियों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो सकता है। इससे हजारों लोगों की रोज़ी-रोटी पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस स्थिति में आम लोगों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर लोगों की मदद करेंगे। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जो लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, उतने का सिलेंडर जनता को मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया, तो पेट्रोल की कालाबाजारी भी शुरुआत मध्य प्रदेश में भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें