फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: भाजपा विधायक बोले- तलवार तैयार है अब महासंग्राम होकर रहेगा, अगर मैं दहाड़ा तो खैर नहीं

Thu, 22 May 2025 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड के लहार से भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा का तीखा बयान वाला वीडियो सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी और कहा कि अब लहार में महासंग्राम होगा। विरोधियों को हाथी और कुत्तों की उपमा दी, साथ ही अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब देने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
भिंड से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड के लहार से भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कांग्रेस नेताओं पर तीख हमला बोल रहे हैं। विधायक कह रहे हैं जल्दी ही मैदान में उतरने वाला हूं। आप चिंता मत करो, पूरी तलवार तैयार कर ली है। यह संग्राम अब लहार में महासंग्राम होकर रहेगा l
विज्ञापन


अम्बरीश वाटिका में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। वीडियो में विधायक कह रहे हैं जो लोग कहते हैं विधायक छुपता फिर रहा है, मैं उन चोरों को बता दूं। अगर मैं दहाड़ा तो तुम्हारी... छूट जाएगी।

ये भी पढ़ें- फिल्म पुष्पा की तरह तस्करी, वन विभाग से बचाने नदी में फेंकी 35 क्विंटल खेर की लकड़ी
विज्ञापन


विधायक ने कहा जो ज्यादा उड़ रहे हैं। मैंने एक-डेढ़ साल धैर्य रखा है, मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं। मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं कि हाथी जब गन्ना मुंह में दबाकर घूमता है तो उसके पीछे 40-50 कुत्ते वैसे ही पीछे पड़े रहते हैं। उन विपक्ष के नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि कोसना बंद करो। वरना हमारी सूंड और पैर चल जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गश्त कर रहे वनकर्मी को माफियाओं ने पीटा और दी जान से मारने की धमकी, जैसे तैसे भागकर बचाई जान

विधायक ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए बगैर कहा मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं कि उनको इतनी उम्र में बोलने की तमीज नहीं आई। वे कहते हैं कि वो विधायक कहां चलता फिर रहा है और उसकी घरवाली भगती फिर रही है। मैं कुछ बोलना नहीं चाहता, अभी हमारे तुम्हारे मौके बहुत पड़ेंगे और जिस दिन आमना सामना हो गया, समझ में नहीं आएगा क्या हुआ है। इसलिए अपनी तमीज सीख लो बोलने पर। वरना मुझसे ज्यादा बदतमीजी से बोलना किसी को आता नहीं होगा। ये किसी साधरण व्यक्ति की ललकार नहीं है। उन्होंने कहा कुछ चमचे तो इतने उतावले हो गए हैं कि बोल रहे हैं उप चुनाव होने वाला है, वो सुन लें जब तक मैं हूं, तुम्हारा आका अब जिंदगी में विधायक नहीं बनेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें