फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: जयंती के एक दिन बाद ...प्रधानमंत्री की आंखें चुरा ले गए चोर, पुलिस पता लगाने में जुटी

Tue, 04 Oct 2022 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर हम सभी ने उन्हें याद किया था। इस बीच अब मध्यप्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की आंखें चुरा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जब देश के महान पुरुषों की याद में उनकी प्रतिमाएं प्रमुख स्थल और चौक-चौराहों पर स्थापित की जाती है। भव्य आयोजनों के साथ इनका लोकार्पण किया जाता है, लेकिन उसके बाद अनदेखी के चलते उनकी दुर्दशा की जिम्मेदारी लेने कोई नहीं आता। भिंड जिले में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के सबसे व्यस्तम शास्त्री चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से उनकी जयंती के एक दिन बाद ही अज्ञात चोरों/असामाजिक तत्वों ने उनकी आंखें चोरी कर लीं। शहर के शास्त्री चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री की आंखें चोरी होने पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज का कहना है, इस तरह की परिस्थिति से नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफतौर पर उजागर होती है। क्योंकि महापुरुषों की प्रतिमाओं के अपमान की तस्वीर सामने आ रही हैं तो नगर पालिका का ध्यान कहा था।

वहीं, जिस चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा है। वहां चहुओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनका सीधा प्रसारण पुलिस कंट्रोल रूम में होता है। ऐसे में पुलिस को कैसे इस कृत्य के बारे में पता नहीं चला। उन्होंने कहा, महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन उनकी देखरेख महज खानापूर्ति है। बीजेपी सरकार महान हस्तियों की प्रतिमाओं का सिर्फ लोकार्पण करती है, उसके बाद उनका क्या होता है उसे फर्क नहीं। इन्हीं लोगों ने हमारे महापुरुषों का अपमान करने का काम किया है, उन्होंने बीजेपी को गोडसे की विचारधारा वाला भी बताया। 
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले को लेकर नगर पालिका भिंड के सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने बताया, उनके सामने इस तरह की कोई बात अब तक नहीं आई है। वे जल्द ही प्रतिमा को ठीक कराएंगे और पुलिस से संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज के आधार और पता करेंगे कि यह कृत्य किसने किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें