फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में NIA की बड़ी कार्रवाई, एक युवक से कर रही है पूछताछ, विदेशी करेंसी के लेन-देन का मामला

Wed, 17 May 2023 01:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

बैंक खातों में विदेशी मुद्रा का बड़ा लेनदेन होने की सूचना पर एनआईए की टीम भिंड जिले के एक युवक से पूछताछ करने पहुंची है। एनआईए की टीम पता लगा रही है कि जितेंद्र के बैंक खातों में इतना पैसा कहां से और क्यों आया।
विज्ञापन
एनआईए की टीम ने एक युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले में एनआईए की टीम ने खरगोन पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए एंडोरी थाना क्षेत्र के चक शेरपुर गांव से जितेंद्र सिंह नामक युवक को पकड़ा है। एनआईए की टीम युवक से एंडोरी थाने में पूछताछ कर रही है। जितेंद्र के बैंक खातों की जांच की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक खातों में विदेशी मुद्रा का बड़ा लेनदेन होने की सूचना पर एनआईए की टीम पूछताछ करने पहुंची है। एनआईए की टीम पता लगा रही है कि जितेंद्र के बैंक खातों में इतना पैसा कहां से और क्यों आया।
विज्ञापन


जितेंद्र के पिता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका भतीजा विदेश में रहकर नौकरी करता है और वह जितेंद्र के खाते में खर्चे के लिए रुपये भेजता रहता है। फिलहाल एनआईए की तीन सदस्यीय टीम जांच में जुटी है। खातों में कितना और कैसा लेनदेन हुआ है इसका खुलासा तो NIA जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल एनआईए ने मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। जितेंद्र के परिजन भी थाना परिसर में मौजूद हैं। उन्हें फिलहाल युवक से पूछताछ करने की बात बताई गई है। युवक जितेंद्र सिंह ट्रेक्टर एजेंसी में काम करता है, जबकि उसके पिता नरेंन्द्र सिंह प्राइवेट बस चालक हैं। वहीं एनआईए की इस कार्रवाई पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी आया है। गृह मंत्री ने भिंड से एक युवक और सेंधवा से एक सिकलीगर की गिरफ्तारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें