फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल के जवाहर चौक में बड़ा हादसा टला, 5 दुकानों के छज्जे गिरे, दुकानदारों ने भागकर बचाई जान

Thu, 12 Mar 2026 06:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल के जवाहर चौक में गुरुवार को नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी पांच दुकानों के छज्जे अचानक गिर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुकानदारों ने जर्जर हालत और पास में चल रहे मेट्रो निर्माण को संभावित कारण बताया है। प्रशासन ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दुकानों के गिरे छज्जे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के व्यस्त इलाके जवाहर चौक में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क किनारे बनी नगर निगम की पांच दुकानों के छज्जे अचानक टूटकर गिर गए। भारी सीमेंट का स्ट्रक्चर गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार तुरंत अपनी दुकानें छोड़कर बाहर भागे। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। छज्जों के साथ दुकानों की छत का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा भी टूटकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय दुकानों के सामने ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


 40 साल पुरानी हैं निगम की दुकानें
जवाहर चौक में अनंत हॉस्पिटल के सामने नगर निगम की ये दुकानें करीब 40 साल पहले बनाई गई थीं। पिछले कुछ समय से इनका ढांचा काफी जर्जर हो गया था और छज्जों में दरारें भी दिखाई दे रही थीं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों से मरम्मत की मांग की थी, लेकिन समय पर ध्यान नहीं दिया गया। दुकानदारों ने आशंका जताई है कि दुकानों के पास चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के कारण भी यह स्थिति बनी हो सकती है। उनका कहना है कि मुख्य सड़क पर लगातार भारी मशीनों और खुदाई के कारण कंपन हो रहा है, जिससे कमजोर हो चुके छज्जे ढह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मी भी लगे,कमर्शियल सिलिंडर 2700 रुपए में देने का दवा

 विधायक और पार्षद मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और जर्जर दुकानों की मरम्मत या अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य के कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें