फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: डॉक्टर ने गुटका खाने से रोकना चाहा तो ग्रामीण लठ लेकर मारने दौड़ा, मारपीट का केस दर्ज

Sat, 15 Oct 2022 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड के स्वास्थ्य केंद्र में गांव का एक युवक रोहित तोमर गुटका खाकर डॉक्टर के पास पहुंचा था। डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने जब उसे कहा कि अस्पताल में गुटका खाकर मत आया करो तो वो आगबबूला हो गया। डॉक्टर ने उसे बाहर निकाला तो वो घर जाकर लाठी लेकर आया और मारने दौड़ा। 
विज्ञापन
डॉक्टर को मारने के लिए लाठी लेकर दौड़ता आया रोहित। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ग्रामीण को गुटका खाने से रोकना डॉक्टर को भारी पड़ गया। मरीज लठ लेकर डॉक्टर को मारने दौड़ा। उसने मारपीट भी की है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के एंडोरी थाना इलाके के ग्राम पंचायत एनो का है। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और मेडिकल ऑफ़िसर डॉ. देवेंद्र सिंह गुर्जर तैनात हैं। शुक्रवार को गांव का एक युवक रोहित तोमर उनके पास आया था। उसने मुंह में गुटका दबा रखा था। डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने जब उसे कहा कि अस्पताल में गुटका खाकर मत आया करो तो वो आगबबूला हो गया। डॉक्टर ने उसे बाहर निकाला तो वो घर जाकर लाठी लेकर आया और मारने दौड़ा। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की। डॉक्टर का कहना है कि रोहित ने मारपीट भी की है। 

डॉ. देवेंद्र का कहना था कि अस्पताल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर पर स्थानीय लोगों ने कब्जा के रखा था। जिसे हमने ख़ाली करने के लिए लेटर दिया था लेकिन उन लोगों का कुछ सामान आज भी रखा था। इसे लेकर ही बात कर रहे थे तभी एक महिला बदतमीजी करने लगी थी। रोहित भी तबी आया था। गुटका बाहर खाने की बात कही तो वो भड़क गया और मारपीट करने लगा। स्टाफ ने मारपीट करने का वीडियो बना लिया। डॉ. देवेंद्र सिंह ने एंडोरी थाने पहुंचकर आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पहले भी हुई बदतमीजी
डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि यह कोई पहला मौक़ा नहीं है। इससे पहले भी इस गैंग के लोग मेडिकल स्टाफ को परेशान करते आए हैं। कोविड वैक्सीनेशन के दौरान आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों के गांव वालों ने कपड़े और अंडरवियर तक चोरी कर लिए थे। टीम के सदस्यों को आख़िर में तौलिया लपेट कर वापस जाना पड़ा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें