फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News : बेसली नदी में नहाने गया किशोर पैर फिसलने से नदी में डूबा, एसडीईआरएफ टीम ने बाहर निकाला शव

Fri, 27 Sep 2024 05:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

जिले के खुर्द गांव में रहने वाले एक किशोर की बेसली नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर नदी पर नहाने गया था। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसली नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके शव को नदी से बाहर निकाल लिया। दरअसल खुर्द गांव में रहने वाला 15 वर्षीय अनुज बेसली नदी में नहाने गया था और उस दौरान ही उसका पैर फिसल गया और गहराई में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने अनुज को डूबते हुए देखकर उसे बचाने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना की सूचना देकर एसडीईआरएफ टीम को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत करके टीम ने किशोर के शव को नदी से बाहर निकाल लिया। फिलहाल अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहद अस्पताल भेजकर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें