फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: सरकारी कर्मचारी की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, कर्ज नहीं लव जिहाद ने ली नंदिनी की जान

Wed, 03 Aug 2022 07:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

मध्यप्रदेश के भिंड में दो महीने पहले एक सरकारी कर्मचारी युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में युवती की बहन ने खुलासा किया है कि सुसाइड की वजह कोई तनाव नहीं बल्कि लव जिहाद था।
विज्ञापन
भिंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सरकारी कर्मचारी युवती की मौत के दो महीने बाद कारणों का खुलासा हुआ है। युवती ने लव जिहाद की वजह से जान दी है। उसके परिजनों ने सामने आकर आरोपी के साथ ही पुलिस और प्रशासन पर स्थानीय नेताओं के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


शहर के महावीर नगर में दो महीने पहले अपने ही सरकारी क्वार्टर में कर्मचारी का शव फांसी पर झूलता मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में पाया कि उधारी का पैसा वापस न मिलने की वजह से महिला डिप्रेशन में थी। उसने इसी के चलते सुसाइड कर लिया। मामले में तौफीक खान को आरोपी बनाया था। मामला दर्ज तो हुआ पर उसकी गिरफ्तारी तक नहीं हुई। हाल ही में राजपूत करणी सेना ने इस मुद्दे को उठाया। महिला का नाम नंदिनी बताया गया है। राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी संतोष भदौरिया और मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि तौफीक ने ही नंदिनी को प्रेमजाल में फंसाया। उससे शादी भी की और उसका धर्म परिवर्तन करवाया। दोनों की आठ साल की बेटी भी है।

अनुकम्पा नियुक्ति हुई थी नंदिनी की
नंदिनी की बहन ने बताया कि उनकी मां के गुजरने के बाद बहन पहले उसके साथ कोटा राजस्थान में रहती थी। बाद में वह सरकारी नौकरी कर रहे पिता के साथ भिंड में रहने लगी थी। इसी बीच उसके पिता की असमय मृत्यु हो गई और नंदिनी को अनुकम्पा नियुक्ति पर नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद धर्म परिवर्तन भी किया था
नंदिनी की बहन ने बताया कि सुसाइड के बाद उसके घर से वोटर आईडी कार्ड मिला है। इसमें उसका नाम परिवर्तित होकर जोया लिखा है। पति का नाम तौफीक खान लिखा है। ऐसे में यह शादी के बाद धर्म परिवर्तन की बात कितनी सही है, इसकी जांच होनी चाहिए।

कर्जा उसने तौफीक के जिम के लिए लिया था
बताया जाता है कि नंदिनी कर्जा चुकाने को लेकर डिप्रेशन में थी। उसने यह पैसा तौफीक को जिम खोलने के लिए दिया था। जिम खुलने के बाद उसने कर्ज नहीं चुकाया और पैसे लेने की बात से ही मुकर गया। धोखे की वजह से ही नंदिनी ने खुदकुशी की है। तौफीक अक्सर नंदिनी से मारपीट भी करता था। 

मामला शांत रखने के लिए बना रहे हैं दबाव
नंदिनी की बहन का दावा है कि दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से वह यह मामला मीडिया के सामने लाई है। और भी कई ऐसी लड़कियां हैं, जिनके साथ तौफीक ने ज़्यादती की है। लोग सामाजिक डर की वजह से आगे नहीं आ रहे हैं। इस वजह से हमने यह मामला उठाया है। हमारे पास स्थानीय नेताओं के फोन आ रहे हैं कि न्याय मिलेगा लेकिन मामले को तूल ना दें। पुलिस थाने से भी दबाव आ रहा है कि कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन शांत रहें।

डिप्रेशन में किया था सुसाइड
भिंड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि नंदिनी ने अपने सरकारी क्वार्टर में 5 जून को सुसाइड किया था। जांच में पता चला कि तौफीक खान ने उससे पैसे उधार लिए थे, जिसे वह नहीं लौटा रहा था। डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय पेश किया गया है। महिला की नई वोटर आईडी सामने आई है। जांच की जा रही है। लव जिहाद के पहलू की भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें