फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्टरी में भीषण आग, ग्वालियर-भिंड से मगाई गई दमकल की गाड़ियां; पुलिस मौके पर पहुंची

Sun, 02 Feb 2025 10:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

Bhind: फैक्टरी में आग लगने के चलते भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टॉक जलकर राख हो सकता है।
विज्ञापन
प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। जिससे फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फैक्टरी में अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगी है। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है, लेकिन आज पर काबू नहीं पाया जा रहा है। वहीं ग्वालियर से भी एक दर्जन से अधिक फॉर्म ग्रेड की गाड़ियां रवाना कर दी गई है।

फैक्टरी में आग लगने के चलते भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टॉक जलकर राख हो सकता है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


बता दें कि भिंड जिले का मालनपुर सबसे बड़ा इंडस्ट्रीज एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जहां पर या आग लगी है, वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही है। यही वजह है कि आग कहीं बेकाबू ना हो जाए, इसको लेकर पूरा जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। इसके अलावा भिंड, मालनपुर और ग्वालियर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें