फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: पुलिस पर हमला, गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा ले गए लाठी-डंडे लेकर आए बदमाश, हथियार भी छीनने की कोशिश

Fri, 10 Jun 2022 02:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एंडोरी में पुलिस को घेरकर हाथापाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने गई थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों में लाठी-डंडे लेकर टीम को घेर लिया और हाथापाई कर हथियार छीनने की कोशिश की। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को लेकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
एंडोरी थाना पुलिस पर हमला किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एंडोरी में पुलिस को घेरकर हाथापाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने गई थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों में लाठी-डंडे लेकर टीम को घेर लिया और हाथापाई कर हथियार छीनने की कोशिश की। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ एंडोरी थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक डकैती के मामले फ़रार चल रहा आरोपी छोटू तोमर एंडोरी स्थित अपने घर पर है। एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा टीम के साथ आरोपी को पकड़ने गए थे। अचानक पुलिस को देखकर आरोपी छोटू तोमर मौक़े से भागा, जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया।


 
विज्ञापन

डकैती के मामले फ़रार चल रहे आरोपी छोटू तोमर को पकड़ने गई थी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तारी कर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी छोटू के पिता सहित डेढ़ दर्जन से ज़्यादा परिजन और रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस का रास्ता रोक लिया। सभी के हाथ में लाठियां और डंडे थे। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की की, हाथापाई की। थाना प्रभारी नागेश शर्मा की सर्विस रिवॉल्वर के साथ बाक़ी पुलिसकर्मियों के शासकीय हथियार छीनने का प्रयास किया। कुछ बदमाशों ने गिरफ़्तार आरोपी छोटू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया और फरार हो गए।

घटनाक्रम में प्रधान आरक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक छोटू तोमर को लेकर गए आरोपी परिजन जाते-जाते भी धमकी देकर गए हैं कि छोटू को दोबारा पकड़ने नहीं आना। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले को जानकारी दी साथ ही मामले में एफ़आईआर भी दर्ज कराई है। मामले में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

एंडोरी में इससे पहले भी पुलिस पार्टी पर हमला हो चुका है। कुछ साल पहले ग्वालियर की एक टीम एंडोरी में एक आरोपी को पकड़ने गई थी। इस टीम पर भी आरोपी और उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पुलिस की एक सर्विस रिवॉल्वर को भी हमलावरों ने छीन लिया था और इस हमले में पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें