फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड: अवैध शराब से तीन मौत के बाद दो थाना प्रभारियों पर गिरी गाज, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

Mon, 17 Jan 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में अवैध शराब से तीन लोगों की मौत के बाद भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने रौन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन
Bhind: शराब से तीन मौत होने के बाद दो थाना प्रभारियों को निलंबित किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में अवैध शराब से तीन लोगों की मौत के बाद भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने रौन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि भिंड में अवैध शराब बन रही थी। अवैध शराब बनाने वाले रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव के रहने वाले थे। यही शराब पीने से दो सगे भाइयों मनीष जाटव और छोटू जाटव समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि स्वतंत्र नगर में जहां शराब बन रही थी। वो एरिया देहात थाना क्षेत्र का है। स्वतंत्र नगर के नाले के दूसरी ओर रतनूपुरा के पास का है। जोकि खेतों के बीचों-बीच तैयार होना पाया जा रहा है। यह एरिया में सीधे तौर पर देहात थाना क्षेत्र का है। शराब बनाने वाले स्वतंत्र नगर के एरिया का दोनों थानों की सीमा का विवाद एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों तक रविवार की शाम को पहुंच चुका था। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही निलंबन की कार्रवाई की गई है।

रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव में दो सगे भाइयों की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस को नई जानकारी हाथ लगी है। दोनों लोग भिंड शहर में संचालित एक अवैध शराब की फैक्ट्री पर मजदूरी करते थे। 13 जनवरी की शाम को फैक्ट्री से शराब लेकर घर गए थे। जहां परिवार के साथ रात में उन्होंने शराब पी और अगले दिन रात के समय उनकी हालत बिगड़ना शुरू हुई, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई। जबकि उनके पिता व एक अन्य युवक की हालत में सुधार है। हालांकि डाक्टर्स ने अब तक अपनी रिपोर्ट में शराब के सेवन से मौत होने का कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन


एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना था कि दो थाना प्रभारियों को निलंबित किया गया है। पांच जवान जिनमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक, एसआई को लाइन अटैच किया गया है। शराब बनाने वाला एरिया कोतवाली थाने का था या फिर देहात का। इस बात की पड़ताल कराई जाएगी। रविवार को पुलिस अफसरों द्वारा तैयार जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। एक बार फिर से पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें