फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: एक्शन मोड में पुलिस, 58 हजार से अधिक सिम कार्ड और 69 हजार मोबाइल फोन ब्लॉक

Thu, 17 Nov 2022 10:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मेवात में साइबर ठगों के खिलाफ भरतपुर पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी है। पुलिस की ओर से बीते 10 महीने में 58 हजार से अधिक फर्जी सिम कार्ड और 69 हजार से अधिक मोबाइल फोन के IMEI नंबर को पुलिस ने बंद करवाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला स्तर पर स्थापित साइबर सेल ने कार्रवाई की। मेवात क्षेत्र में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने का कार्य लगातार जारी है। दूसरे प्रदेश विशेषकर असम, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेजों पर एक्टिवेट 58 हजार 991 मोबाइल फोन, सिम कार्ड और 69 हजार 599 मोबाइल फोन IMEI नंबरों को अक्टूबर महीने में ब्लाक करवाया गया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस की ओर से साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 31 मामले दर्जकर 43 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। साइबर अपराधियों के खिलाफ इन मामलों में 63 मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड के अतिरिक्त साइबर अपराधों में प्रयुक्त अन्य प्रदेशों की 195 फर्जी सिम कार्ड, 22 फर्जी एटीएम/क्रेडिट कार्ड, बैंक चेक बुक, पेन कार्ड, दो बोलेरो गाड़ी, पांच बाइक और साइबर ठगों की ओर से कई शिकायतकर्ताओं से  ठगे गए 2,03,400 रुपये जप्त किए गए।

साल 2022 में अब तक साइबर अपराधों के संबंध में अनुसंधान के लिए करीब 150 से अधिक बार विभिन्न राज्यों और जिलों की पुलिस टीमें भरतपुर में आईं। जिला पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की ओर से अनुसंधान में अपेक्षित सहयोग प्रदान कर 58 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। वहीं, अन्य राज्यों और जिलों से आने वाली पुलिस टीमों ने 12 बार स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना सीधे कार्रवाई की। स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना सीधे अन्य राज्यों/जिलों की पुलिस टीम की ओर से की गई कार्रवाई में ग्रामीणों ने अभियुक्तों को छुड़ाने और पुलिस टीम के साथ पथराव करने जैसी दो घटनाएं इस साल हुईं, जिनमें स्थानीय पुलिस ने मामला दर्जकर आठ आरोपियों की गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त जिला पुलिस की ओर से साइबर अपराधों की त्वरित रोकथाम और आमजन की सहायतार्थ Cyber Crime Reporting Portal पर प्राप्त साइबर अपराध संबंधी शिकायतों में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 30 लाख 4 हजार 794 रुपये विभिन्न शिकायतकर्ताओं के बचाए गए हैं, जिनमें से 14 लाख 43 हजार 63 रुपये विभिन्न शिकायतकर्ताओं को वापस प्राप्त हो चुके हैं। शेष होल्ड रकम को वापस सोर्स अकाउण्ट में रिवर्ट कराने की प्रक्रिया अनवरत जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें