फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: मेधा पाटकर फिर मिलीं राहुल गांधी से, उठाया नर्मदा विस्थापितों का मुद्दा

Fri, 25 Nov 2022 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

शुक्रवार को जब राहुल गांधी लंच के लिए भान भरड गांव मे रुके तो वहां मेधा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने राहुल से कहा कि नर्मदा घाटी में कई प्रभावितों को उनका हक नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नर्मदा प्रभावितों का मुद्दा उठाना चाहिए। 
विज्ञापन
राहुल गांधी ने खंडवा में कई लोगों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और नर्मदा विस्थापितों का मुद्दा उठाया। मेधा ने राहुल को नर्मदा आंदोलन से जुड़े तथ्यों का एक नोट भी सौपा। स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं मेधा पाटकर से राहुल गांधी की मुलाकात को भाजपा ने आड़े हाथों लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेधा पाटकर और राहुल गांधी की मुलाकात की चर्चा गुजरात की चुनावी सभा में की थी और राहुल को विकास विरोधी बताया था। शुक्रवार को जब राहुल गांधी लंच के लिए भान भरड गांव मे रुके तो वहां मेधा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। 

उन्होंने राहुल से कहा कि नर्मदा घाटी में कई प्रभावितों को उनका हक नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान  नर्मदा प्रभावितों का मुद्दा उठाना चाहिए। राहुल ने मेधा व नर्मदा बचाओ आंदोलन नेताओं से कहा कि जब भी कोई जमीन का मुद्दा उठता है तो उसे विकास विरोधी बताया जाता है। मेधा ने राहुल को नर्मदा आंदोलन से जुड़े तथ्यों का एक नोट भी सौपा।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव भी शामिल हुए 
भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए वोट नहीं मांग रही। वह देश को एकजुट कर रही है। इस यात्रा के बहाने देश में एक जनांदोलन खड़ा हो रहा है। यात्रा में मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें