फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: सीएम ने पाकिस्तान जिंदाबाद नारे की जांच के आदेश दिए, बोले- यात्रा में तोड़ने वाले भी जोड़े

Fri, 25 Nov 2022 09:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में तीसरा दिन है। इसके साथ ही यात्रा को लेकर राजनीति भी गरमाते जा रही है। अब राहुल की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगने पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने को बीजेपी को डर और षड्यंत्र बताया है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दे दिए है।
विज्ञापन

 
बीजेपी नेताओं ने राहुल की यात्रा में खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने को शर्मनाक बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने वीडियो शेयर कर दावा किया था कि यह कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।
 
इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस की मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की मानसिकता है। कांग्रेस ने खुद वीडियो डालकर डिलीट किया है। पहले चोरी और अब सीना जोरी। उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक आयु बहुत कम है। अक्ल, बुद्धि है नहीं या फिर इस्तेमाल नहीं करते। बता दें राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी शामिल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें