फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय्यू महाराज मामला: केयरटेकर बन आई थी, शादी की चाह में करने लगी ब्लैकमेल, पहुंची जेल

Sun, 20 Jan 2019 08:36 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
palak puranik - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रेदश के इंदौर शहर में भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में 7 महीने के बाद पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। इस मामले में भय्यू की पत्नी के खुलासे के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों में दो सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख हैं। वहीं गिरफ्तार लोगों में शामिल एक महिला भी है, जिसका नाम पलक पुरानिक है। पलक भय्यू की काफी करीबी मानी जाती रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
palak puranik
इन तीनों के खिलाफ षडयंत्र रचकर धमकाने का केस दर्ज किया गया है। भय्यू की पत्नी आयूषी ने बयान में कहा कि ये तीनों भय्यू महाराज को जाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहे थे। षडयंत्र में उलझकर ही वे आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। पलक को शुक्रवार को सीएसपी आजाद नगर पल्लवी शुक्ला ने थाने बुलाकर गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहीं से इन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 9
palak puranik
पलक की एंट्री भय्यू की पहली पत्नी माधवी की मौत के बाद केयर टेकर के तौर पर हुई थी। उसने भय्यू के अकेलेपन का फायदा उठाया और उनसे प्रेम संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पलक भय्यू के बेडरूम में भी रहने लगी थी।   

4 of 9
palak puranik
पलक ने भय्यू का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसके जरिए भी वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसी बीच भय्यू की शादी आयूषी के साथ 17 अप्रैल 2017 को हो गई। 
विज्ञापन

5 of 9
palak puranik
उसने भय्यू को ब्लैकमेल कर उनसे 25 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पलक ने भय्यू पर एक साल के भीतर शादी करने का दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं की तो शनि (दाती) महाराज जैसा हाल कर देगी।
विज्ञापन

6 of 9
bhaiyyu
बताया जा रहा है कि जिस दिन भय्यू की शादी आयूषी के साथ हुई, उसी दिन पलक ने खूब हंगामा किया था। उसने खुद के साथ भय्यू की शादी की तारीख तक तय कर दी थी। पलक के बारे में बताते हुए एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि पलक को भय्यू से मनमीत अरोरा ने मिलवाया था। इसके बाद विनायक और शरद ने पलक को भय्यू के करीब भेजा और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 of 9
palak puranik
जब भय्यू की शादी को गई तो पलक ने उन्हें एक साल का समय देकर खुद से 16 जून को शादी करने की तारीख तय की। पलक ने इस बारे में विनायक और शरद को भी मैसेज भेजे थे। इन मैसेज में उसने लिखा है कि उनका (पलक, विनायक और शरद) प्लान सफल होगा कि नहीं। इसके बाद पलक ने भय्यू को कई अश्लील मैसेज भी भेजे।

8 of 9
palak puranik
पुलिस ने कई पहलुओं की जांच के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि सेवादारों और एक संदेही युवती द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद भय्यू ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस को भय्यू के फोन से भी युवती द्वारा किए गए अश्लील मैसेज मिले हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि वह सेवादारों के साथ मिलकर भय्यू को ब्लैकमेल कर रही है।

9 of 9
palak puranik
इस मामले की जांच पूरी करने के बाद आईपीएस अधिकारी रहे अगम जैन सीएसपी ने रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी है। इसके साथ ही भय्यू की पत्नी आयूषी और दोनों बहनें रेणु अक्का और मनु अक्का ने भी पुलिस को संदेही युवती और दोनों सेवादारों के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पुलिस को इस संबंध में कुछ अहम सबूत भी उपलब्ध करवाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next