फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: गौवंश से भरा ट्रक पलटा, 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, तस्कर फरार

Mon, 26 May 2025 04:17 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल जिले के बोरदेही क्षेत्र में गौवंश से भरा ट्रक पलटने से 15 मवेशियों की मौत और 10 घायल हो गए। ट्रक अवैध तस्करी में इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस ने घायलों को इलाज और मृतकों का अंतिम संस्कार कराया। आरोपी फरार हैं, तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिया पर पलटा गौवंश से भरा ट्रक, 15 मवेशियों की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिला अंतर्गत आने वाले बोरदेही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में अवैध रूप से गौवंश ले जा रहा एक ट्रक पलट गया, जिससे 15 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार सुबह ग्राम मोरखा और नागद्वारी मंदिर के बीच स्थित पुलिया के पास सामने आई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर जिले में गोवंश तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बताया गया है कि ट्रक चालक पुलिस की सक्रिय चेकिंग से बचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण रास्ते से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार के कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

ये भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बोरदेही पुलिस सुबह 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर MH 40 BL 0531 नंबर का आयशर ट्रक पलटा हुआ मिला, जिसमें कुल 25 मवेशी कसे हुए हालत में मौजूद थे। इनमें से 13 बछड़ों और 2 गायों की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 8 बछड़े और 2 गायें घायल अवस्था में जीवित पाई गईं। मवेशियों के मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जिससे उनकी तस्करी की पुष्टि होती है।

पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा और वहां उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में प्राथमिक इलाज कराया। बाद में जीवित मवेशियों को नागद्वारी गौशाला में शिफ्ट किया गया। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर विधिवत अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नगर निगम के 10 करोड़ के स्विमिंग पूल में खुलेआम हुक्का पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा

घटनास्थल से कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह महाराष्ट्र से जुड़ा हुआ है, क्योंकि हाल ही में वहां से कई गौ-तस्कर पकड़े जा चुके हैं जो इसी मार्ग का उपयोग करते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें