फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार मासूम की मौत, दो लोग हुए घायल

Mon, 11 Mar 2024 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Betul News: जिले में एक ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार एक मासूम बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।   
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम पाटनकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बारवीं थाना सांईखेड़ा अपने दो बच्चे हिमांशी (3) और गौतम (6) के साथ बच्चों के मामा के घर गुड़ी गया हुआ था और वहां से परिजनों से मिलने के बाद अपने घर ग्राम बारवीं वापस आ रहा था। तभी रास्ते में रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अचानक ही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

फरार हो गया ट्रैक्टर चालक 

विज्ञापन

परिजनों ने बताया है की घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में भी था। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी, तभी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद हिमांशी पाटनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें