बैतूल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ा मालगाड़ी का डिब्बा
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन में सोमवार देर रात एक मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। इस हादसे की वजह से रेलवे की बिजली लाइन टूट गई है। वहीं, मालगाड़ी के डिब्बों ने गुड्स सेट के डेड एंड को भी तोड़ दिया। इस घटना की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही में असर पड़ा है और रेल यातायात बाधित हो गया है।
दरअसल, बैतूल रेलवे स्टेशन में हर दिन की तरह मालगाड़ी आ रही थी। लेकिन आज यह गाड़ी अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सकी और बेपटरी होकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इस घटना से रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, गनीमत की बात यह रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। इस हादसे की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।