फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BJP President : बैतूल से प्रदेश अध्यक्ष पद तक, हेमंत खंडेलवाल का राजनीतिक सफर बना मिसाल

Wed, 02 Jul 2025 08:04 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हेमंत विजय खंडेलवाल का राजनीतिक सफर कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। युवा मोर्चा से राजनीति की शुरुआत करने वाले खंडेलवाल ने सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान जल्द ही हेमंत विजय खंडेलवाल को मिलने जा रही है। आदिवासी बहुल बैतूल जिले से निकले खंडेलवाल का राजनीतिक सफर न सिर्फ जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। हेमंत खंडेलवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में की थी। गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनना हम जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन


सादगी की मिसाल, कार्यकर्ताओं के सच्चे नेता
स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल के पुत्र हेमंत खंडेलवाल को बैतूल में ‘विकास पुरुष’ कहा जाता है। विधायक रहते हुए उन्होंने कभी सुरक्षा गार्ड नहीं रखा, न ही गाड़ी पर नाम पट्टिका लगाई, और न ही सरकारी आवास लिया। वे हमेशा सादगी और "सादा जीवन, उच्च विचार" के मूल्यों पर चलते रहे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नामांकन को छोड़ सबकुछ पहले से तय था, औपचारिक घोषणा आज
विज्ञापन


जनसेवा और विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
भाजपा कार्यकर्ता विशेष व्यास ने बताया कि हेमंत खंडेलवाल ने सड़कों, डेमों, नालियों जैसे बुनियादी विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया। उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों से किसानों और आमजन को बड़ा लाभ मिला है।

हर वर्ग के लिए सहज उपलब्ध
भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश ठाकुर ने बताया कि खंडेलवाल किसी भी वर्ग या स्तर के व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी फोन रात 1 बजे तक खुद उठाते हैं और समाधान निकालते हैं।

अंत्योदय की भावना से जुड़ा व्यक्तित्व
अंशुल राजपूत ने बताया कि हेमंत खंडेलवाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय के "अंत्योदय" के विचारों को आत्मसात करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता करते हैं। उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देती है।
विज्ञापन


नेतृत्व से मप्र को मिलेगा अनुभव का लाभ
भाजपा कार्यकर्ता लोकेश साहू का कहना है कि खंडेलवाल ने बैतूल जिले में वर्षों तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूरे मध्यप्रदेश को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें