फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Road Accident: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, 12 घायल; CM ने की मुआवजे की घोषणा

Sun, 27 Oct 2024 04:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Betul Road Accident: बैतूल हादसे में घायल मजदूर नंदराम ने बताया कि ड्राइवर तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। कई बार मना करने के बाद भी उसने हमारी बात पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर दीपावली मनाने के लिए कन्याकुमारी से सुबह 4 बजे बैतूल लौटे थे। सभी बैतूल स्टेशन से पहले पैदल चलकर कमानी गेट तक पहुंचे और वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रानीपुर रोड पर बंजारी माई मंदिर के पास हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा। दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूर सारणी थाना क्षेत्र के बाकुड़ और दुलारा गांव के निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

(इस खाई में गिरा टैक्टर ट्रॉली)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने बताया कि सभी मजदूर कन्याकुमारी में काम कर रहे थे और दीपावली के अवसर पर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, घायल मजदूर नंदराम ने बताया कि ड्राइवर तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। कई बार मना करने के बावजूद उसने ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा। बैतूल जिले अंतर्गत रानीपुर के करीब मजदूरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने की घटना अत्यधिक दुखद एवं पीड़ादायी है। दुखद हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु एवं अन्य कुछ के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है। घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए थे। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें