फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल कोर्ट परिसर में युवक का हंगामा: पुलिस से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गिरफ्तार; CCTV में कैद हुई घटना

Tue, 14 Jul 2026 04:50 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल जिला न्यायालय परिसर में सोमवार शाम एक युवक ने पुलिसकर्मियों से विवाद, धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी लोकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर शासकीय कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
न्यायालय परिसर में युवक का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सोमवार शाम एक युवक ने जमकर हंगामा कर दिया। युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से विवाद किया, धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा परिसर में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना के दौरान न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।



पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लोकेश प्रजापति, निवासी कंपनी गार्डन, बैतूल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से न्यायालय परिसर पहुंचा और न्यायाधीश के वाहन के पास बाइक खड़ी कर दी। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उसे वाहन हटाने के लिए कहा तो वह उनसे विवाद करने लगा।
विज्ञापन


पढ़ें: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 265 निरीक्षक बने DSP; 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले
विज्ञापन


विवाद के दौरान आरोपी न्यायाधीश के चैंबर की ओर बढ़ने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इससे नाराज होकर उसने गाली-गलौज की, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और मारपीट की। साथ ही न्यायालय परिसर में तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक से मारपीट, अभद्र व्यवहार और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि न्यायालय के एक कर्मचारी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें