फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: गेहूं काटकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, परेशान पीड़िता ने खाया जहर; हालत गंभीर

Sun, 17 Mar 2024 03:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Betul Hindi News: बैतूल में एक दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
विज्ञापन
खेत से घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल में खेत से गेहूं काट कर वापस घर लौट रही एक दलित महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला जब रास्ते में थी तो दो लोगों ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। फिर दूर ले जाकर के घटना को अंजाम दिया।  इस घटना से महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने जहरीले पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। उसके बाद महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और भर्ती किया। इस घटना का अस्पताल चौकी में सामूहिक दुष्कर्म का शून्य पर मामला दर्ज हुआ। 

विज्ञापन



 
इस मामले को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि पीड़ित महिला दलित है। वह अपने मायके बोरदेही थाना क्षेत्र में गई थी। यहां पर वह शनिवार को गेहूं काटकर वापस लौट रही थी। रास्ते में उसे स्कूटी सवार दो व्यक्ति मिले। वे उसे घर छोड़ने के बहाने से स्कूटी पर बैठाकर सूनसान क्षेत्र में ले गए और वहां पर दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से व्यथित महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी को पीड़ित महिला पहचानती है, जिसका नाम अभिषेक राजपूत है। घटना को लेकर एक तथ्य और सामने आया है कि पीड़िता के पति और अभिषेक राजपूत के बीच पहले विवाद भी हुआ था। हालांकि पीड़िता को इस बात की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक राजपूत को हिरासत में लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें