फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: पेट्रोल पंप पर मारपीट में घायल युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग अभिरक्षा में

Mon, 08 Jun 2026 10:14 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के झल्लार क्षेत्र में पुरानी रंजिश के भ्रम में युवकों ने पेट्रोल पंप पर गोलू कास्देकर और उसके साथियों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोलू की मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें और लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अस्पताल चौकी बैतूल से प्राप्त सूचना के आधार पर झल्लार थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतक गोलू कास्देकर के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए, जिनसे घटना की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

जांच में पता चला कि 5 जून को ग्राम चांदू स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों ने गोलू कास्देकर और उसके साथियों के साथ मारपीट की थी। हमलावर तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे और विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गोलू के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं: कमिश्नर कार्यालय में बेसुध होकर गिर पड़ा था; पुलिसकर्मी बने मसीहा

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों का विवाद किसी अन्य पक्ष से था। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पहचान संबंधी भ्रम के कारण उन्होंने गोलू और उसके साथियों को अपना विरोधी समझ लिया था। इसी गलतफहमी में उन पर हमला कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक निर्दोष युवक की जान चली गई।

परिजनों के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उनकी संलिप्तता सामने आई।

आरोपियों के मेमोरेण्डम कथनों के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तीन मोटरसाइकिलें और लकड़ी के डंडे बरामद कर जब्त किए। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम चांदू निवासी 25 वर्षीय राजकुमार दहीकर, 22 वर्षीय मनीष डिकारे और 42 वर्षीय शांतिलाल डिकारे शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद, रंजिश या गलतफहमी की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस और प्रशासन की सहायता लें। उन्होंने कहा कि छोटी-सी गलतफहमी भी कई बार गंभीर अपराध और जनहानि का कारण बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें