न्यायिक सेवा परीक्षा पास करने के बाद बैतूल की बेटी अब अदालत की कुर्सी के बजाय आध्यात्मिक राह पर आगे बढ़ेंगी। प्रखरश्री दीदी के साथ चार अन्य बहनों की दीक्षा से पहले जैन समाज ने भव्य चल समारोह निकालकर विदाई दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बैतूल में न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी एक युवती ने पद संभालने के स्थान पर वैराग्य का मार्ग चुना है। बैतूल की बेटी और नगर गौरव ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी ने जज बनने का अपना सपना पूरा करने के पश्चात संयम पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। उनके साथ दीक्षा लेने जा रही पांच दीक्षार्थी बहनों के सम्मान में बैतूल सकल जैन समाज के सहयोग से भव्य बिनौली चल समारोह निकाला गया। आयोजन के दौरान पूरे शहर की सड़कों पर आस्था, भक्ति और समर्पण का अनूठा दृश्य दिखाई दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दीक्षा लेने के पूर्व दीक्षार्थी बहनें
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा पास करने के बाद संयम का पथ
प्रखरश्री दीदी के अनुसार उनके माता-पिता की इच्छा थी कि वे जज की परीक्षा उत्तीर्ण करें। माता-पिता का यह सपना पूरा करने के लिए उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की, परंतु उनके मन में बचपन से ही वैराग्य की भावना प्रबल थी। उनका मानना है कि जज या अधिवक्ता बनकर वे समाज की उतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर कर सकती हैं। इसी विचार से प्रेरित होकर उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागकर संयम का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया।
विंटेज कारों में निकला वरघोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विंटेज कारों और शाही बग्घियों से विदाई
दीक्षार्थी बहनों के सम्मान में आयोजित इस धार्मिक चल समारोह में विंटेज कारें, आकर्षक शाही बग्घियां और राजस्थान के उदयपुर से आया बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे इस समारोह में स्थानीय जैन समाज के लोगों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पमालाओं और जयकारों के साथ पांचों दीक्षार्थी बहनों का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच अपार उत्साह देखा गया। यह समारोह जैन दादावाड़ी पहुंचकर पूरा हुआ, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पांचों बहनों की गोदभराई की रस्म पूरी की गई।
22 नवंबर को विधिवत जैन दीक्षा
समारोह के दौरान दीक्षार्थी रंगोली दीदी ने कहा कि यह हर बेटी के लिए सांसारिक विदाई की घड़ी है। वर्तमान में वे सभी रंगीन वस्त्रों में हैं, परंतु दीक्षा के पश्चात श्वेत वस्त्र धारण करेंगी। उन्होंने बैतूल में प्रखर दीदी के परिजनों और जैन समाज द्वारा दी गई भव्य विदाई के लिए आभार व्यक्त किया। प्रखरश्री दीदी सहित पांचों दीक्षार्थी बहनें 22 नवंबर को विधिवत जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। सांसारिक सुखों से विरक्ति और अध्यात्म की ओर बढ़ते इन कदमों का बैतूल के समाजजनों ने आत्मीय सम्मान किया।