फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: पूजा कर रहे नाबालिग को जबरन साथ ले गए, फिर रॉड-फावड़ा-पत्थर से बेरहमी से इतना पीटा कि हो गई मौत

Thu, 18 Dec 2025 05:52 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग विवेक मरकाम की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रॉड, फावड़ा और लाठियों से हमला किया गया। पुराने विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
बैतूल में नाबालिग की हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग पर किए गए गंभीर हमले के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में रॉड, फावड़ा, पत्थर और लाठियों का इस्तेमाल किया गया था। मृतक ने अस्पताल में दम तोड़ने से पहले पुलिस को बयान दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, काला पाठा निवासी विवेक मरकाम सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था। इसी दौरान अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवेक को जबरन अपने साथ ले गया। चुन्नीढाना इलाके में ले जाकर आरोपियों ने विवेक पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विवेक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आईसीयू में भर्ती करने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें- इंदौर में घर में कई दिनों से बंद थे दंपती के शव, पत्नी बाथरूम में पड़ी मिली तो पति बिस्तर पर मृत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और मुख्य आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। विवेक की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता वन विभाग में पदस्थ बताए गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि शेष की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें