फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: अवैध हथियार रखने वाले 47 लोग गिरफ्तार, 16 कट्टे और चार कारतूस जप्त, 12 थानों में चला अभियान

Tue, 31 Jan 2023 12:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्यप्रदेश में बैतूल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध हथियार रखने वाले 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 16 कट्टे और चार कारतूस सहित 51 हथियार जप्त किए।
 
विज्ञापन
अवैध हथियार जप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में पुलिस ने 12 थानों में विशेष अभियान चलाकर 47 आरोपियों के कब्जे से कट्टा, कारतूस, छुरा, तलवार, चाकू और बाका सहित 51 हथियार जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। यह खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया, अवैध शस्त्र रखने वाले गुंडा, बदमाशों और आदतन अपराधी की गतिविधियों पर निगाह रखने एवं अवैध हथियार पकड़ने के लिए दिसंबर और जनवरी महीने में जिले के 12 थानों के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सर्चिंग कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 हथियार जप्त करने की कार्रवाई की गई है।

एसपी ने बताया कि कोतवाली में छह, गंज थाना में तीन, बैतूल बाजार में एक, मुलताई में सात, आमला में पांच, बोरदेही में पांच, सारनी में चार, रानीपुर में दो, चोपना में दो, शाहपुर में छह, चिचोली में तीन, भैंसदेही में दो और मोहदा थाने में एक, इस तरह से कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 51 हथियार, कारतूस, तलवार, चाकू, छुरा, छूरी और बाका जप्त करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन, एएसपी नीरज सोनी और समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें