फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जवाब में मिली बधाई

Sat, 17 Aug 2019 09:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार (मध्यप्रदेश)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी बनने के लिए मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी के रहने वाले महिमाराम पाटीदार (54) को चिट्ठी लिखकर बधाई दी है। इस पर पाटीदार ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


कुक्षी में घड़ी सुधारने का काम करने वाले महिमाराम पाटीदार ने शनिवार को को बताया कि कुछ समय पहले उनके हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी। योजना के तहत उन्हें कोई पैसा नहीं देना पड़ा था। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख धन्यवाद दिया था। 

पाटीदार ने बताया, ‘तीन महीने पहले आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ौदा में मेरे हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी। मुझे इसके लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ा। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर करीब डेढ़ महीने पहले धन्यवाद दिया था। इसका जवाब प्रधानमंत्री ने 26 जुलाई को पत्र लिखकर मुझे दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें प्रधानमंत्री ने मुझे आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी बनने की बधाई दी है। इससे मैं बहुत खुश हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें